देश में 1 दिसंबर से होगा इन बड़े नियमों में बदलाव, LPG हो सकता है सस्ता

देश। नवंबर के महीने का यह अंतिम सप्ताह चल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में नवंबर का महीना खत्म हो जाएगा और साल 2021 के अंतिम महीने दिसंबर की शुरुआत होगी। बता दें कि दिसंबर के महीने के बाद भारत में कुछ नियमों में परिवर्तन होगा। जिसका सीधा असर आम जनजीवन पर होने जा रहा है। वैसे मैं यह जानना बेहद जरूरी है कि दिसंबर की 1 तारीख से किन नियमों में बदलाव हो सकता है।

LPG गैस हो सकता है सस्ता

बता दें कि एलपीजी गैस कंपनियां हर महीने अपने की कीमतों की समीक्षा करती है। इसके साथ साथ हर महीने गैस की कीमतों में बदलाव देखा जाता है। बता दें कि पिछले कुछ समय से क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है जिसके बाद यह माना जा रहा है कि आने वाले महीने में लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ते दामों पर उपलब्ध होगा और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी की जाएगी।

सरकारी पेंशन उठाने वाले व्यक्तियों को यह दस्तावेज देना होगा अनिवार्य

केंद्र सरकार की ओर से सरकारी पेंशन का लाभ उठाने वाले लोगों को 30 नवंबर तक अपने संबंधित कार्यालय में जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। 30 नवंबर के बाद जिन पेंशनधारियों का जीवन प्रमाण पत्र संकलित नहीं होगा उनके पेंशन पर रोक लगा दी जाएगी।

SBI क्रेडिट कार्ड हो जाएगा महंगा

अगर आपके पास SBI का क्रेडिट कार्ड है, तो अगले महीने से इसके जरिए खरीदारी करना आपको थोड़ा महंगा पड़ेगा। हर खरीदारी पर 99 रुपए और टैक्स अलग से देना होगा। यह प्रोसेसिंग चार्ज होगा। SBI के अनुसार 1 दिसंबर 2021 से सभी मर्चेंट EMI के लेन-देन पर बतौर प्रोसेसिंग चार्ज 99 रुपए और टैक्स देना होगा। सबसे पहले SBI क्रेडिट कार्ड ने इसकी शुरुआत की है।

UAN के आधार से लिंक ना होने पर रुक जाएगा प्रोविडेंट फंड का पैसा

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर या (UAN) को आधार कार्ड से 30 नवंबर तक लिंक करना जरूरी है। ऐसे में अगर आप 30 नवंबर तक ऐसा नहीं कर पाते, तो 1 दिसंबर से आपके खाते में कंपनी की ओर से आने वाला कॉन्ट्रिब्यूशन रोक दिया जाएगा। इसके अलावा आधार कार्ड से लिंक नहीं कराने पर आपको EPF अकाउंट से पैसा निकालने में भी परेशानी हो सकती है। बता दें कि EPFO ने UAN और आधार को लिंक करने की समयसीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी थी। अब इसमें और विस्तार की उम्मीद नहीं है।

14 सालों के बाद बढ़ जाएंगे माचिस के दाम

माचिस की कीमत 14 साल बाद दोगुनी होने वाली है। जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर 2021 से आपको माचिस की एक डिब्बी के लिए 1 रुपए की जगह 2 रुपए खर्च करने होंगे। वही आखिरी बार 2007 में माचिस के दाम 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपए किए गए थे।

पंजाब नेशनल बैंक की ब्याज दरों में होगा बड़ा बदलाव

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने सभी अकाउंट होल्डर्स को झटका दिया है। बताया जा रहा है कि बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला किया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों को सालाना 2.90 से घटाकर 2.80% करने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार यह नई दरें 1 दिसंबर से लागू होंगी।

About Post Author

You may have missed