September 25, 2026

एक्शन में पटना एसएसपी -पटना के नौबतपु,विक्रम पत्रकार नगर तथा शास्त्री नगर के थाना प्रभारियों का तबादला,नौबतपुर थानेदार कल किए गए थे सस्पेंड

पटना। राजधानी पटना में बढ़ते क्राइम के मद्देनज़र पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा कदम उठाते हुए चार थानों के प्रभारी का स्थानांतरण कर दिया है।इसके पूर्व कल नौबतपुर के थानेदार मंजीत ठाकुर को भी निलंबित किया गया था।आज एसएसपी के निर्देश पर राजधानी पटना के प्रमुख चार थानों के थानेदारों को बदल दिया गया है

 

दानापुर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी ननंद कुमार सिंह को नौबतपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब नौबतपुर के नए थानेदार होंगे। वहीं नौबतपुर के थानेदार मंजीत ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

इंस्पेक्टर प्रभात कुमार को विक्रम थाने से हटाकर पुलिस केंद्र बुला लिया गया है। उनके स्थान पर विक्रम थाने की जिम्मेदारी पत्रकार नगर थानेदार सोनू कुमार को दी गई है। सोनू कुमार अब विक्रम थाने का कामकाज संभालेंगे।

 

इसके अलावा इंस्पेक्टर सज्जाद गद्दी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वह अभी शास्त्री नगर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में तैनात थे। उन्हें अब पत्रकार नगर थाने का एसएचओ बनाया गया है।

 

पटना एसएसपी के इस आदेश के बाद सभी संबंधित पदाधिकारियों को नई तैनाती पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के तबादले और निलंबन के पीछे प्रशासनिक स्तर पर कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और थानों के कामकाज को प्रभावी बनाने को प्रमुख वजह माना जा रहा है।

You may have missed