पटना नगर निगम की वार्ड 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति अनिल कुमार यादव को कार्यालय में घुसकर गोलियों से भूना,पांच गोलियां लगने से हालत गंभीर
पटना।पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम स्थित एक अपार्टमेंट में घुसकर वार्ड पार्षद पति अनिल कुमार यादव को गोली मारी गई। उन्हें पांच गोलियां लगी हैं और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनिल कुमार यादव वार्ड 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति हैं.उनकी पत्नी लगातार पांच बार से इस वार्ड से पार्षद की चुनाव जीत रही है.बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी के पास बुधवार शाम अपराधियों ने अपार्टमेंट में घुसकर पार्षद पति अनिल कुमार यादव को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए।गोली लगने के बाद अनिल कुमार यादव को गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पांच गोलियां लगने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कालोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस अपराधियों की पहचान और वारदात की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

घटनास्थल के आसपास पुलिस ने जांच की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर सीटी एसपी और थाने की पुलिस पहुंची है मामले की जांच की जा रही है।

