September 28, 2026

वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड का मुख्य आरोपी कुख्यात क्रिमिनल शंकर राय यूपी के मुगलसराय से धराया! एसटीएफ को मिली उपलब्धी

पटना।पटना पुलिस के एसटीएफ को बड़ी सफलता हासिल हुई है।वार्ड पार्षद पति अनिल यादव जानलेवा हमला कांड के मुख्य आरोपी तथा पटना पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड बन चुके कुख्यात शंकर राय को पटना पुलिस तथा एसटीएफ की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से उठा लिया है।मिली जानकारी के अनुसार शंकर राय राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दूजरा का रहने वाला है। विगत डेढ़ दशक से अपराध जगत में सक्रिय रहा है।पिछले सप्ताह राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में वार्ड 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति अनिल कुमार यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था।अनिल यादव भी अस्पताल में ही भर्ती है।उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। इस मामले में कुख्यात शंकर राय तथा उसके गिरोह के पीछे पुलिस की टीम लगी हुई थी।इस मामले में पहले ही चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।आज शंकर राय को पटना पुलिस की टीम ने मुगलसराय से पकड़ लिया है।हालांकि इसके अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों का मुताबिक एसटीएफ की टीम ने मुगलसराय से शंकर राय को उठा लिया है।माना जा रहा है यह पटना पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। कुख्यात शंकर की गिरफ्तारी के बाद इस मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा।इसके अतिरिक्त भी शंकर राय पटना पुलिस के कई मामलों में वांछित है। शंकर तथा भोला की जोड़ी लंबे समय तक पटना पुलिस के लिए सिरदर्द बनी रही थी।भोला राय की हत्या 2 वर्ष पूर्व पटना के में ही उसके साथियो ने कर दी थी।

You may have missed