गोवा में पटना की रहने वाली महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बॉयफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप

  • पति और 13 साल की बेटी को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भागी थी महिला, दोनों में झगड़ा होने के बाद फंदे से लटका मिला शव

पटना। पटना की रहने वाली 35 वषीर्या महिला गोवा में एक किराये के मकान में लटकी मिली। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस इसे कथित तौर पर सुसाइड केस बता रही है। बताया जाता है कि महिला के पति पटना में रहते हैं। उनकी 13 साल की बेटी भी है। वह बेटी और पति को छोड़कर अपने 24 साल के बॉयफ्रेंड के साथ गोवा आई थी। जहां बुधवार की देर रात महिला की अपने बॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा हुआ था। जब अगली सुबह उसका बॉयफ्रेंड रूम पर पहुंचा तो देखा की घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब आस-पास के लोगों के साथ उसने घर का दरवाजा खोला तो देखा कि महिला साड़ी के फंदे में लटकी थी। महिला की पहचान संजना और उसके ब्यॉयफ्रेंड की अमरेंद्र के रूप में हुई है। दोनों गोवा के कैलंगुट बीच गांव में एक किराये के मकान में दो दिनों से ठहरे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मृतका के पिता पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। महिला के बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना में परिवारवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। गोवा पुलिस ने पटना पुलिस से संपर्क किया है। पूरे मामले की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About Post Author

You may have missed