कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर जदयू नेताओं ने जताया गहरा शोक

पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि दिवंगत सदानंद सिंह के द्वारा सामाजिक सरोकार और राजनीति के क्षेत्र में जो काम किया गया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में ईश्वर उनके शोकाकुल परिवार को दुख सहने का धैर्य प्रदान करें यही कामना करता हूं। शोक व्यक्त करने वालों में पार्टी के पूर्व सांसद मंगनीलाल मंडल, बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय कुमार सिंह गांधी जी, मृत्युंजय कुमार सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।
सदानंद बाबू का असामयिक निधन राजनीतिक क्षति : नीरज कुमार
बिहार विधान परिषद के सदस्य सह जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानन्द सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सदानंद बाबू का असामयिक निधन होना राज्य की राजनीतिक क्षति के साथ-साथ विधायिका के एक ऐसे हस्ताक्षर जिन्होंने सार्वजनिक जीवन के मूल्यों की रक्षा की, विधायिका में विमर्श को प्रमुखता दी, ऐसे लोगों का असामयिक रूप से चला जाना निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी के लिए उनके द्वारा किए गए कृत्य हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

About Post Author

You may have missed