MP : जबलपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की गई जान, अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की एक निजी अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना दमोह नाका शिवनगर स्थित निजी अस्पताल की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। वही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है की हादसे के शिकार हुए लोगों में अधिकतर हॉस्पीटल के स्टाफ हैं। वही अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे हॉस्पीटलों में शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है की आग लगने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग से बाहर जाने के लिए सिर्फ एक रास्ता होने की वजह के कई लोग अस्पताल में ही फंसे रह गए थे। इस दौरान देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने जबतक आग पर काबू पाया तबतक अस्पताल के अंदर मौजूद 10 लोगों की झुलसकर मौत हो चुकी थी। करीब एक घंटे  के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वही घटना पर दुख जताते हुए सीएम शिवराज सिंह ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। CM ने हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 5-5 लाख रुपए दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए क सहायता प्रदान करने की बात कही है। सभी घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।

About Post Author

You may have missed