चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में हमेशा इन लोगों से रहे दूर, नही तो होगा भारी नुकसान

जीवन-मंत्र। भारत के महानतम व्यक्तियों में से एक माने जाते हैं आचार्य चाणक्य। चाणक्य एक अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और परम ज्ञानी व्यक्ति थे। आज के समय में भी चाणक्य की नीतियां कारगर साबित होती है। जीवन में चाणक्य नीति की नीतियों का पालन करने वाला व्यक्ति कभी भी असफल नहीं होता हैअपनी नीति में आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति को कुछ लोगों से हमेशा दूरी बनाए रखने के लिए बताया है। चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे लोगों के साथ रहने से आपको जीवन में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लालची लोगों से रहें दूर

आचार्य चाणक्य का कथन है की व्यक्ति को लालची लोगों से दूर रहना चाहिए। लालची व्यक्ति कभी भी आपका अपना नहीं हो सकता है। ऐसे व्यक्ति लालची के साथ ही साथ मतलबी भी होते हैं। ऐसे व्यक्ति मतलब निकल जानें के बाद साथ छोड़ देते हैं।

गलत आदत वाले लोगों से रहे दूर

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा गलत आदत वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे व्यक्ति के साथ रहने से जीवन में अचानक कभी भी आप मुसीबत में फंस सकते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार जीवन को सफल बनाने के लिए अच्छी संगत का होना बेहद जरुरी है।

बुरे वक़्त पर साथ नहीं देने वाले से रहे दूर

आचार्य चाणक्य ने बताया है की सच्चा मित्र वही होता है जो आपके बुरे वक़्त में आपका साथ दे। जो बुरे वक़्त में आपका साथ नहीं दें आपको हमेशा ऐसे व्यक्ति से दूर रहने की आवश्यकता है। आपके अच्छे वक़्त में तो हर कोई आपका साथ देता है लेकिन बुरे वक़्त में साथ देने वाला व्यक्ति ही आपका सच्चा मित्र होता है जो मुसीबत में आपका साथ देता है।

 

About Post Author

You may have missed