February 26, 2026

BIHAR : बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुई क्षति का जायजा लेकर लौटे सभी मंत्री

file photo

पटना। बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुई क्षति का जायजा लेकर नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों से बुधवार को राजधानी लौट गये हैं। सभी मंत्रियों ने माना है कि इस बार बाढ़ एवं समय पूर्व बारिश से बहुत बड़ी क्षति हुई है। अधिसंख्य किसान धान का बिचड़ा तक नहीं लगा पाये हैं। जल निकासी की जो रफ्तार है, उससे लगता है कि तेलहन और रबी फसल भी लगने के कम आसार हैं। अधिकांश नदियां खासकर गंगा, गंडक, बुढ़ी गंडक एवे नेपाल से निकलने वाले नदियों में अभी जलस्तर काफी ऊंचा है। मूल रुप से जिलाधिकारियों से कहा गया है कि प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता मिलना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जहां अभी भी लोग राहत कैंपों में शरण लिये हुए हैं, उन्हें भोजन दिया जाये। जहां घरों में अभी भी पानी है, उन्हें प्रति परिवार छह हजार की दर से सहायता राशि का भुगतान अभियान चलाकर करें। इसमें कोई भेदभाव नहीं हो। अगर कहीं से गड़बड़ी मिलती है तो दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

You may have missed