67वीं BPSC का एडमिट कार्ड 25 अप्रैल से होगा डाउनलोड, 8 मई को होगी परीक्षा

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 67वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड 25 अप्रैल 2022 को जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in व onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 8 मई 2022 को राज्य भर में किया जाएगा। जिसके लिए 38 जिलों में 1083 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा 12 से 2:00 तक आयोजित की जाएगी। जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in व onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद BPSC 67th Pre e-Admit Card 2021 के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब अपने क्रैडेंशियल दर्ज कर सबमिट करना होगा। जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक पर जाकर एवं लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

बीपीएससी 67वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 7 मई को किया जाना था। जिसे 1 दिन आगे बढ़ा दिया गया था। परीक्षा में तकरीबन 6 लाख उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं। जिसमें 1.82 लाख महिला उम्मीदवार हैं। इसके माध्यम से कुल 802 रिक्त पद भरे जाएंगें।

About Post Author

You may have missed