शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद डीएम चंद्रशेखर सिंह बच्चों के साथ बैठकर खाया मिड-डे मील, जानें पूरा मामला

पटना। बिहार शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद प्रदेशभर के आलाधिकारी लगातार स्कूलों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी पटना के कलेक्टठर डॉक्टार चंद्रशेखर सिंह अचानक से एक कन्या मध्य विद्यालय में पहुंच गए। डीएम साहब के आने से स्कूल में खलबली सी मच गई। शिक्षक से लेकर स्टामफ तक इस सोच में पड़ गए कि आखिर डीएम अचानक से स्कूल क्यों पहुंच गए। इस दौरान मिड डे मील का भी समय हो गया था। कलेक्टेर साहब ने झट से छात्राओं संग खुद भी जमीन पर आसन लगाकर मिड डे मील खाने बैठ गए। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह के इस व्यवहार से हर कोई भौंचक्का था। पटना डीएम के साथ जिला शिक्षा अधिकारी भी मध्याह्न भोजन करने बैठ गए। इस दौरान चंद्रशेखर सिंह को छात्राओं से गुफ्तगू करते भी देखा गया। पटना में भी शिक्षा विभाग के आदेश का असर देखने को मिला है। जिलाधिकारी डॉक्टर चन्द्रशेखर सिंह खुद स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने अमला टोला कन्या मध्य विद्यालय में बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।

डीएम चन्द्रशेखर सिंह के साथ डीईओ अमित कुमार भी अचानक अमला टोला स्कूल पहुंचे। आलाधिकारियों ने यहां सबसे पहले स्कूल के किचन का जायजा लिया और मेन्यू चेक किया। जिलाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी बच्चों के साथ पंक्ति में फर्श पर बैठ गए और तकरीबन आधे घंटे तक भोजन किया। कन्या मध्य विद्यालय में गुरुवार को मिश्रित दाल, चावल और सलाद का मेन्यू था। स्कू।ल में इसके मुताबिक भोजन की व्ययवस्था  की गई थी। वही अब ऐसे ही औचक निरीक्षण किया जाएगा, ताकि खाने की क्वालिटी और बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ेगी। जिलाधिकारी डॉक्टोर चंद्रशेखर को साथ में खाना खाते देख स्कूल की छात्राएं भी गौरवान्वित महसूस कर रही थीं। छात्राओं ने बताया कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वे कलेक्टर साहब के साथ खाना खा रही हैं। डीएम ने स्कूल की रसोईया से भी मुलाकात की और खाने की तारीफ की। रसोईया गीता और रेणु देवी ने संकल्प भी लिया कि वे रोज ऐसा ही खाना खिलाएंगी और क्वालिटी से समझौता नहीं करेंगी।

About Post Author

You may have missed