August 22, 2026

पटना में गंगा में नहाने गए 4 छात्र नदी में डूबे, 1 की हुई मौत

पटना। राजधानी पटना में गंगा नदी में नहाने गए 4 छात्र नदी में डूब गए जिसके बाद काफी अफरा तफरी मची रही हैं। वही काफी प्रयास के बाद तीन छात्रों को जिंदा नदी से बाहर निकाल लिया गया पर एक की डूब कर मौत हो गई। वही घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है इसके साथ साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट की है।

जानकारी के अनुसार, गंगा नदी में नहाने के दौरान चार छात्र डूब गए। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो तुरंत SDRF और गोताखोरों को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद तीन छात्रों को जिंदा नदी से बाहर निकाल लिया गया लेकिन एक छात्र की मौत हो गई। वही मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed