वीआईपी के संगठन प्रभारी संतोष कुशवाहा ने दिया इस्तीफा,मुकेश सहनी पर लगाए गंभीर आरोप
पटना बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान विकासशील इंसान पार्टी को गहरा झटका लगा है।मुकेश सहनी के नेतृत्व वाले वीआईपी पार्टी के संगठन प्रभारी तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने पार्टी के सभी पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।संतोष कुशवाहा ने इस्तीफा देने के दौरान वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी पर सामंतवाद के सामने घुटने टेकने तथा पूंजी वादियों के साथ समझौता करने के आरोप लगाए हैं।ज्ञातव्य हो कि संतोष कुशवाहा जदयू के भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।जदयू छोड़ने के बाद उन्होंने शरद यादव के नेतृत्व वाले लोकतांत्रिक जनता दल का दामन थामा था।बाद में वीआईपी के विचारधारा को देखते हुए उन्होंने मुकेश सहनी के नेतृत्व वाले वीआईपी को ज्वाइन कर लिया था।संतोष कुशवाहा ने पार्टी में रहते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत की थी।पार्टी के सभी पदों तथा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते वक्त उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है

की ‘मैं संतोष कुशवाहा विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रदेश संगठन प्रभारी एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं । और कहना चाहता हूं कि आज तक हमारे साथ जीतने कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारि तन मन धन से काम किए उनका तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ । साथियों हमने पार्टी के संगठन प्रभारी के नाते मुकेश सहनी जी से लिखित रूप में आग्रह किया था कि हम चुनाव लड़े या न लड़े कोई बात नह।लेकिन पार्टी हित मे अधिक से अधिक पार्टी में पहले से समर्पित कार्यकर्ता को हीं पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाया जाय,लेकिन ऐसा हुआ नह।साथियों इसलिए मैं ने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।’

