बिहार के बेगूसराय में मानवता हुई शर्मसार, 8 साल की बच्ची के साथ चाचा ने किया रेप

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक चाचा ने अपनी मासूम भतीजी के साथ रेप किया हैं। इस घटना ने जहाँ एक बार फिर से मानवता को शर्मशार किया वही घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा हैं। जानकारी के अनुसार, बच्ची के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी चाचा को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी चाचा की जमकर पिटाई कर दी। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र की है। आरोपी फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो बाजार वार्ड संख्या 13 निवासी शिबू चौधरी के लगभग 40 वर्षीय बेटे बलराम चौधरी बताया जा रहा है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बेहोश बच्ची को बाहर निकाला। पीड़िता के पिता ने कहा कि सूचना मिलते ही जब वह घर पहुंचा तो उसके बेटी की स्थिति बहुत खराब थी। उसे इलाज के लिए तेघड़ा PHC में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। जिसके बाद परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पीड़िता का चचेरा चाचा है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी का पहले से ही गंदे आचरण का है। उन्होंने बताया कि आठ साल पहले उसके गलत आचरण से परेशान होकर उसकी पहली पत्नी आत्महत्या कर ली थी, जिसका मामला आरोपी के ऊपर अब भी चल रहा है। इधर, फुलवरिया थानाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है कि बच्ची बहुत छोटी है, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। इसके साथ साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About Post Author

You may have missed