August 21, 2026

मसौढ़ी अनुमंडल के पुनपुन थाना थाना क्षेत्र में युवती के साथ गाँव के 2 युवकों ने की रेप की कोशिश, FIR दर्ज

मसौढ़ी, पटना। पटना के मसौढ़ी अनुमंडल के पुनपुन थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने ही गांव के दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी करने के मामले में नामजद प्राथमिकी थाने में दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार, घटना बीते रविवार की है,जहां खेत के तरफ टहलने निकली युवती के साथ गांव के ही 2 युवकों ने गलत नियत से पकड़ कर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। दोनों युवकों की गलत नियत को भांपते हुए पीड़ित युवती शोर मचाने लगी, जिसकी वजह से आसपास के लोग वहां जमा होने लगे। लोगों को जमा होते देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

वही मामले पर पुनपुन थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार युवती की शिकायत पर दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही दोनों युवक पुलिस की गिरफ्त में होंगे। दोनों युवकों की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र के कमल पूरा बगीचा निवासी छोटू मांझी और रंजीत मांझी के रूप में हुई है।

You may have missed