बिहार के जमुई में अवैध संबंधों का पता चलने पर पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी आत्महत्या की कोशिश

जमुई। बिहार के जमुई में अवैध संबंधों का एक और दुष्परिणाम देखने को मिला है, जब पत्नी के अवैध संबंधों ने नाराज पति ने पहले उसकी गला दबाकर हत्या की, बाद में खुद का भी गला रेतकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि समय रहते ग्रामीणों ने उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, मामला जमुई जिले के सोना थाना के लोहा पंचायत के सुखासन(निमियातरी) गांव का है। पुलिस के अनुसार, छोटे लाल हेंब्रम ने पहले पत्नी संगीता हेम्ब्रम (28) की हत्या साड़ी से गला घोंट कर दी। उसके बाद धारदार हथियार से अपना गला काट कर अपनी जान देने की भी कोशिश की। जांच में जुटी पुलिस के अनुसार आरोपी पति नशे की हालत में था और नशे में ही उसने इस घटना का अंजाम दिया।

वही ग्रामीणों की मानें छोटेलाल हेंब्रम में पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध होने के शक में उसकी हत्या कर दी। पड़ोसियों ने बताया कि इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार की सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ। घटना के समय पति पत्नी के अलावा घर मे कोई नहीं था। वही मृतक महिला के चाचा मोतीलाल हेंब्रम ने बताया कि मेरी भतीजी की शादी 2015 में छोटेलाल हेंब्रम से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। एक शंकर, जिसकी उम्र 3 वर्ष। दूसरा बाबूराम, जिसकी उम्र 2 वर्ष है। दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। लेकिन परिजनों को जानकारी नहीं थी।

वहीं सोना थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि मामला अवैध संबंध का है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या फांसी लगाकर कर दी। फिर खुद भी धारदार हथियार से अपने गले को काट लिया है। जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बता दे कि घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

About Post Author

You may have missed