दरभंगा : कुशेश्वरस्थान में महिला ने दिया दो सिर वाले बच्चें को जन्म, पैदा होने के कुछ मिनट बाद ही हुई मौत

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिलें के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सतीघाट में गुरुवार देर रात एक महिला ने दो सिर वाले एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया। हालांकि जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु ने दम तोड़ दिया। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के झिलोरिया निवासी ललन यादव की पत्नी रुबी देवी को प्रसव पीड़ा के शुरू होने पर स्वजन ने पीएचसी सतीघाट में भर्ती कराया। जहां रुबी ने रात्रि करीब 11:55 बजे इस नवजात बच्चे को जन्म दिया। नवजात शिशु के दो सिर थे। शेष शरीर के अन्य अंग एक ही थे। जैसे एक शरीर, दो हाथ, दो पैर है। डाक्टर ने बताया कि नवजात ने जन्म के चंद मिनटों बाद ही दम तोड़ दिया। महिला को इस प्रसव से पूर्व चार बच्चे हैं। सुबह होते ही इस विचित्र बच्चे के संबंध में लोगों को जानकारी मिली। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस संबंध में पीएचसी सतीघाट के चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरव आनंद ने बताया कि संयोगवश किसी महिला में दो भ्रूण विकसित होने से इस तरह के बच्चे शिशु जन्म लेते हैं। ऐसे शिशु के बचने की संभावना बहुत कम होती है।
मध्यप्रदेश के रतलाम में भी जन्मा था ऐसा अनोखा बच्चा
इसी साल मार्च महीने में मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जिला अस्पताल में ऐसे ही एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ था। उस बच्चे के दो सिर और तीन हाथ थे। उसके जन्म के कुछ घंटों बाद ही नवजात की स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जबकि प्रसूता रतलाम जिला अस्पताल में ही भर्ती थी। बच्चे के पिता का नाम सोहेल खान था। उन्होंने उस समय बताया था कि सोनोग्राफी जांच में जुड़वां बच्चे होने की बात कही गई थी। जावरा के नीमचौक में ऑटो चलाने वाले सोहेल और उनकी पत्नी शाहीन का यह पहला बच्चा था। हलाकि जन्म के बाद से ही बच्चे की हालत गंभीर थी, जन्म के दो दिन बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया था।

About Post Author

You may have missed