छठ महापर्व 2021 : छठ महापर्व में इस बार 10 मिनट पहले होगा सूर्योदय, 11 नवंबर को 6 बजे होंगें भगवान सूर्य के दर्शन

पटना। इस बार छठ महापर्व पर सूर्योदय 2020 की अपेक्षा लगभग 10 मिनट पहले होगा और सूर्यास्त का समय चार मिनट ज्यादा होगा। 2020 में छठ महापर्व 20 और 21 नवंबर को था। इस दौरान सूर्यास्त 4.59 बजे और सूर्योदय 6.11 बजे हुआ था। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 नवंबर की अपेक्षा 10 और 11 नवंबर तक सूर्योदय और सूर्यास्त में एक से तीन मिनट के परिवर्तन की संभावना है। इसकी वजह से 10 नवंबर को सूर्यास्त 5.02 बजे और 11 नवंबर सूर्योदय लगभग 6 बजे होने का अनुमान है।मौसम विभाग के मुताबिक, 48 घंटे के बाद हवा के रुख में परिवर्तन होगा। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से प्रवाहित होने वाली हवा का रुख पूर्व की तरफ से होगा।

इस दौरान उसकी तीव्रता 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इसके प्रभाव से आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की सी गिरावट और रात में कुछ वृद्धि होने के आसार हैं। जबकि, 10 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।वही मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि छठ के दौरान 2020 की अपेक्षा इस बार 10 मिनट पहले सूर्य देवता का दर्शन होगा और 4 मिनट देरी से सूर्यास्त होगा। 10 नवंबर की शाम को पारा 24 से 28 डिग्री के बीच जबकि 11 को 13 से 16 डिग्री के बीच होने के आसार हैं।

About Post Author

You may have missed