2025 में भाजपा की सरकार बनी तो अयोध्या के तर्ज पर बिहार में बनेगा सीता मईया का मंदिर : सम्राट चौधरी

नालंदा। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में नालंदा पहुंचे। जहां उन्होंने इस बैठक में बड़ी घोषणा की। वही राजगीर अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बिहार में 2025 में बीजेपी की सरकार बनती है तो अयोध्या की तरह यहां भी सीता मईया का मंदिर बनाया जाएगा। वही इस दौरान उन्होंने सदन में महिलाओं की भागीदारी लो लेकर भी घोषणा की। सम्राट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वजह से ही देश दुनिया में मोदी जी का डंका बज रहा है। उन्होंने आगे कहा की महिलाओं से अनुरोध किया कि आप अपने क्षेत्र को आगामी लोकसभा व विस चुनाव से पहले मजबूत करें ताकि 40 में से 40 सीट पर जीत हासिल हो। अकेले दम पर बिहार में सरकार बनाएं। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि हमारी सरकार बनते ही राज्य में भूमि, शराब व बालू माफियाओं की जगह या तो नेपाल होगा या फिर उनका गया में पिंडदान होगा। वही इस दौरान राज्य सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि अब किसी को साथ लेकर सरकार नहीं बल्कि अपने दम पर बनाएंगे। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने किया। सम्राट चौधरी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रेणु देवी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन व धर्मशीला गुप्ता शामिल रहे। वही इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद वंदे मातरम गीत के बाद सभी मेहमानों को फूल माला, स्वागत गान, नृत्य व बुके के जरिए स्वागत किया गया।

About Post Author

You may have missed