बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की पहली पुण्यतिथि आज : फ़ैंस नम आंखों से कर रहे याद, ट्विटर पर ट्रेंडिंग हुआ नाम

मुंबई। 2 सितंबर, 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला की असामयिक मृत्यु ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। करोड़ों लोगों के दिलों में बसने वाले सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके इस तरह जाने का यकीन उनके फैंस आज तक नहीं कर पाएं हैं। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के फैंस ने उनकी याद में जाने कितने ही फैन पेज बना दिए हैं। उनके इस तरह से चले जाने से फैंस, परिवार और दोस्त आज भी सदमे में हैं। आज, सिद्धार्थ शुक्ला को गए हुए पूरे 1 साल हो चुके हैं। पहली डेथ एनिवर्सरी पर एक्टर को चाहने वाले नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुबह से ही  #SidharthShuklaLivesOn ट्रेंड कर रहा है। बिग बॉस 13 के विजेता और स्टार टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला सभी के पसंदीदा सितारों में से एक थे। आज, यानी 2 सितंबर को उनकी पहली पुण्यतिथि है। उन्हें दुनिया को अलविदा कहे एक साल हो गया है।

वही अपने पीछे उन्होंने अपनी मां, परिवार और शहनाज गिल के साथ-साथ लाखों फैंस को नम आंखों के साथ छोड़ दिया। उनके निधन से फैंस को गहरा धक्का लगा था और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की खबरें भी आने लगीं। सिद्धार्थ के फैन्स उनसे कई वजहों से प्यार करते थे। उनके बिंदास रवैये से लेकर सरल स्वभाव और आकर्षक व्यक्तित्व तक लोग उन्हें बेहद पसंद करते थे। फैंस उनकी जिस एक बात को सबसे ज्यादा पसंद करते थे, वो ये कि अभिनेता अपने करीबी लोगों को हमेशा अपने करीब रखते थे। ये कहना गलत नहीं होगा कि वो एक कम्पलीट फैमिली मैन थे। आज उनके पहली पुण्यतिथि पर फैंस उन्हें नम आंखों और भारी दिल के साथ याद कर रहे हैं।

About Post Author

You may have missed