August 14, 2026

जदयू कार्यकारिणी की बैठक : कार्यालय में लगे देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो के नारें, 3 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

पटना। जनता दल जेडीयू की तीन दिवसीय राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार से पटना में शुरू हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम कैंडिडेट होने की चर्चा के बीच इस बैठक को अहम माना जा रहा है। पटना स्थित जदयू कार्यालय में बैठक होना है। जेडीयू के इस मंथन शिविर में देश-प्रदेश के सैकड़ों नेता हिस्सा लेंगे। नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सीएम नीतीश कुमार भी जदयू कार्यालय पहुंच चुके हैं। वहीं नीतीश कुमार के जदयू कार्यालय पहुंचते ही देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो जैसे नारे लगने लगे। ऐसे में संकेत साफ है कि इस बैठक में नीतीश कुमार को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। दरअसल जदयू की बैठक में भाग लेने सीएम नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं। सीएम के जदयू कार्यालय पहुंचते ही नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो जैसे नारे लगाने लगे। बुधवार को जदयू कार्यालय में कई पोस्टर लगाए हैं। जिसके जरिए बड़े सियासी संकेत देने की कोशिश की गई है। नीतीश कुमार जदयू कार्यालय में लगे इन पोस्टरों को भी देखेंगे। वहीं जदयू कार्यकारिणी की बैठक कि तैयारियों का भी सीएम जायजा लेंगे। वहीं जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जदयू राष्ट्रीय ललन सिंह ने पहले ही कहा है कि बीजेपी विरोधी ताकतों को नीतीश कुमार एकजुट करेंगे। दरअसल जेडीयू की तीन दिवसीय राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार से पटना में शुरू हो रही है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को मजबूत करने के लिए सांगठनिक तौर पर कुछ बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं। पटना के कर्पूरी सभागार में 2 से 4 सितंबर तक जेडीयू की विभिन्न कार्यकारिणियों की बैठक होगी।

You may have missed