विपक्ष पर संजय झा का हमला, कहा- इंडी की सरकार बनी तो देश में चरम पर होगा लूट और भ्रष्टाचार

पटना। ईडी पिछले कुछ दिनों से राज्य समेत देशभर में कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं ईडी ने चुनाव के बीच झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी कारवाई करते हुए मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल और उसके नौकर के ठिकानों पर छापेमारी कर 25 करोड़ से ज्यादा रुपये की बरामदगी की है। ईडी की इस कार्रवाई पर जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसद संजय झा महागठबंधन पर हमलावर है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का यही राजनीति है। ये फिर आएंगे तो इसी तरह की लूट खसोट करेंगे। वहीं संजय झा ने कहा की ये जो इंडिया गठबंधन वाले लोग हैं। चुनाव में जिस तरह का कालाधन का उपयोग कर रहे हैं। उसकी कलई खुल रही है। बिहार और देश की जनता देख रही है। इस चुनाव में जनता सारा हिसाब उन लोगों का कर देगा। यहीं राजनीति ये लोग करते रहे हैं। इसी वजह से ही एक्शन होता है और कार्रवाई हो रही है। आप लोगों ने खुद देखा है कि किस प्रकार का पैसा इन लोगों ने रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि सारा काला धन को ये लोग चुनाव में लगाते हैं और चुनाव को प्रभावित करने का कोशिश करते हैं। महागठबंधन का यही राजनीति है। ये फिर आएंगे तो इसी तरह की लूट खसोट करेंगे। इंडिया गठबंधन वाले लोग चुनाव में जिस तरह का कालाधन का उपयोग कर रहे हैं। उसकी कलई खुल रही है। बिहार और देश की जनता देख रही है। इस चुनाव में जनता सारा हिसाब उन लोगों का कर देगा। वहीं राज्य सभा सांसद सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संजय झा ने इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री के चेहरे पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास ना तो चेहरा है ना ही कोई नॉरेटिव है। यह लोग आकर के करेंगे क्या। देश की जनता सारा खेल देख रही है। झारखंड में कितना पैसा मिला है। इन लोगों का यही पॉलिटिक्स है। आएंगे तो फिर यही लूट, यही करप्शन होगा। इसी के खिलाफ तो देश की जनताओ ने एनडीए को समर्थन दिया है।

About Post Author

You may have missed