मुजफ्फरपुर के गायघाट में शराब के लिए छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, दारोगा समेत आधा दर्जन जवान घायल

मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट थाना के बरुआ में गुरुवार देर रात उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर शराब के लिए छापेमारी करने गई थी। टीम को देखते ही 50 से ज्यादा शराब धंधेबाजों ने घेर लिय।

भीड़ में कुछ महिलाएं भी थी। टीम की कार्रवाई का विरोध किया। उत्पाद विभाग के जवानों ने सख्ती दिखाई तो धंधेबाजों ने हमला कर उन्हें खदेड़ दिया। उत्पाद विभाग के वाहन को तोड़ दिया।

दारोगा शिवेंद्र कुमार व राजेश पटेल के साथ मारपीट भी की। इसमे दोनों दारोगा समेत आधा दर्जन जवान घायल हो गए। शराब धंधेबाजों ने टीम को बंधक बना लिया।

सूचना मिलने पर गायघाट थानेदार नरेंद्र कुमार दलबल के साथ पहुंचे। शराब धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए लाठी भांजी। यह देखकर सभी भाग खड़े हुए।बंधक बनी टीम को सही सलामत वहां से निकालकर स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया।

जख्म अधिक गहरा नहीं होने से अस्पताल से तुरन्त छुट्टी मिल गई। थानेदार ने बताया कि शराब धंधेबाजों को चिन्हित कर लिया गया है। अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया है। दोबारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जाएगा।

टीम पर हमला करने वालों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उत्पाद निरीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम गायघाट इलाके में छापेमारी करने गयी है। वहां पर शराब की सूचना मिली थी। हमला के संबंध में वे जानकारी ली जा रही है।

About Post Author

You may have missed