शिवपाल यादव की अगुआई में बिहार में समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का गठन

बिहार-यूपी समेत देश के सभी 547 सीटों पर दावेदारी पेश करेगी मोर्चा

पटना। समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा आगामी चुनाव में बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी 547 लोकसभा सीटों पर 2019 के आम चुनाव में दावेदारी पेश करेगी। साथ ही मोर्चा महागठबंधन से भी अपनी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा करेगी। ये जानकारी पटना के होटल कौटिल्या में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मोर्चा के बिहार प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने दी। श्री सिंह ने कहा कि मोर्चा को उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना, और मध्यप्रदेश के दो दर्जन से भी ज्यादा दलों का समर्थन प्राप्त है। साथ ही हमारे शीर्ष नेतृत्व जल्द ही महागठबंधन से भी वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि पटना में दो सप्ताह में पार्टी का प्रदेश कार्यालय खोला जाएगा और उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कार्यालय का उद्घाटन करने बिहार आ सकते हैं। श्री सिंह ने कहा कि बिहार प्रदेश में शिवपाल सिंह यादव की अगुआई में समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का गठन हो चुका है, जो गांव-गांव जाकर राम मनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर और जयप्रकाश नारायण के सिद्धांतों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। क्योंकि इन्हीं सोच के साथ समाज में स्थिरता लाने में मदद मिलेगी। संवाददाता सम्मेलन में सुभाष चंद्र यादव, अशोक कुमार, दीपक पांडेय, मुन्ना कुमार और निरंजन चौहान मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed