August 19, 2026

PATNA : प्रवासी मजदूर ने रचायी दूसरी शादी, पहली पत्नी ने लगायी गुहार

फतुहा। एक प्रवासी मजदूर द्वारा दूसरी शादी रचाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि पीड़ित महिला पुष्पा देवी का 15 वर्ष पूर्व किसमिरिया गांव के शत्रुघ्न राम के साथ हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे भी हुए। कुछ साल पहले महिला का पति काम धंधा को लेकर मुंबई चला गया तथा वहीं अपने साथ काम करने वाली झारखंड की एक युवती से दूसरी शादी रचा ली। जब अपने गांव में रह रही पीड़िता को इस बात की जानकारी मिली तो वह इस संबंध में अपने ससुराली परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने भी उसे अब अपनाने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह ग्राम कचहरी से लेकर थाने तक न्याय पाने तथा अपने बच्चो की परवरिश के लिए गुहार लगा रही है। पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है तथा उसके पति के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

You may have missed