नहीं रहे प्रख्यात अभिनेता ऋषि कपूर,अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी,बॉलीवुड को लगातार दूसरा झटका,संवेदनाएं अर्पित

मुंबई।कोरोना वायरस के तहत लागू लॉक डाउन के दौरान बॉलीवुड को एक के बाद एक लगातार दूसरे दिन बड़े झटके का सामना करना पड़ा। कल बेमिसाल अभिनेता इरफान के निधन के बाद आज बॉलीवुड के दिग्गज अपने जमाने के टॉप स्टार ऋषि कपूर का भी निधन हो गया। आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करके दी है।

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके कारण उन्हें दक्षिण मुम्बई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते से ऋषि कपूर अस्पताल में थे। ऐसे में ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर से इस खबर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।इलाज के लिए अमेरिका भी गये थे ऋषि कपूर।

आपको बता दें सितंबर 2018 में ऋषि कपूर अमेरिका गए थे।इसके बाद 3 अक्टूबर 2018 को ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबर आई थी जिसे मीडिया से बात करते हुए उनके भाई रणधीर कपूर ने कंफर्म किया था।इसके बाद से लगातार उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। हालांकि इससे चार दिन पहले ही ऋषि कपूर बिना अपनी बीमारी का खुलासा किए इलाज के लिए अमेरिका चले गए थे।

ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क से लौटने के बाद 2012 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म ‘द बॉडी’ की इसी नाम से बनी हिंदी फिल्म में काम किया था।इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नाकाम साबित हुई थी।

About Post Author

You may have missed