मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात,दबंग मुखिया पति को गोलियों से भूना,जनाक्रोश भड़का

मुजफ्फरपुर।मुजफ्फरपुर में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस विधि-व्यवस्था को लेकर भले ही कई दावे कर ले लकिन धरातल पर नतिजा विपरीत ही दिख रहा है। मुजफ्फरपुर पुलिस के कार्य कार्यशैली पर लोग उंगली उठा रहे है।अपराधियों पर लगाम लगाने में भी पुलिस विफल है। ताज़ा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है।जहाँ अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने वर्तमान मुखिया पति को गोलियों से छलनी कर दिया।घटना मंगलवार की अहले सुबह की है। बड़ा सुमेरा के मुखियापति मो.आलीशान अपने घर से गोबरसहि स्थित अपने गोदाम पर जा रहे थे।तभी पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उनको घेर लिया। घेरने के उपरांत ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। जिस कारण मौके पर ही मुखियापति की मौत हो गई।अपराधी दो मोटरसाइकिल पर चार की संख्या में थे। मौके पर करीब आधा दर्जन खोखा व एक मैगजीन भी बरामाद किया गया है। जानकार सूत्रों के अनुसार मुखिया पति आलीशान भी अपने इलाके के दबंग व्यक्ति थे।पुलिस के मुताबिक कुछ आपराधिक मामले उन पर भी लंबित है।समझा जाता है यह घटना गैंगवार से जुड़ी हुई है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।वहीं आक्रोशित लोगों ने सड़क को जामकर दिया।टायर जला कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे है।स्थानिय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही है। सिटी एसपी नीरज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुँचे कर स्तिथि को नियंत्रित करने में जुट गये हैं।

About Post Author