रंगदारी की मांग से सहमा है विक्रम,दो व्यवसायियों से मांगी गई रंगदारी

बिक्रम।बिक्रम में दो दुकानदारों से फिर से रंगदारी मांगी जाने के कारण पुलिस सकते में आ गई है।बाजार में अभी तक दर्जनभर दुकानदारों से रंगदारी मांगी जा चुकी है जिसमे मात्र दस हजार रुपए के लिए संतोष नामक व्यवसायी को गोली मार कर हत्या कर दी गई।पुलिस ने रंगदारी मामले में अभी तक दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
            बिक्रम प्रखंड मुख्यालय के ठीक सामने फ़ोटो स्टेट के दुकानदार दीपक श्रीवास्तव ने बिक्रम थाना में मामला दर्ज कराया है।उसने बताया कि वह रमेश पंडित के फोटो कॉपी की दुकान में काम करता है।उसके मोबाइल पर 7814683982 नंबर से कॉल करके तत्काल 15000 रुपये की मांग की गई।साथ ही उससे दुकान के मालिक रमेश पंडित एवं बगल के दुकानदार राजेश कुमार का नंबर मांगा गया।बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी।
          थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि कुछ छुटभैया अपराधी तत्व इस तरह का दहशत फैला रहे हैं।24 घंटे में सब गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।गौरतलब है कि बिक्रम में पिछले एक महीने से आपराधिक गतिविधियों का रिकार्ड बन गया है।

You may have missed