मोदी कैबिनेट का विस्तार गुरुवार को,आरसीपीसी,ललन,पारस-जानिए कौन-कौन होंगे शामिल…

पटना।मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को सुबह 10:30 बजे होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।दिल्ली के लुटियन जोन में चल रही चर्चाओं के मुताबिक गुरुवार को मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।जिसमें वर्तमान मंत्रियों के विभागों का फेरबदल भी संभव है।केंद्रीय मंत्रिमंडल, जिसमें 81 सदस्य हो सकते हैं, उसमें वर्तमान में 53 मंत्री हैं। यानी 28 सांसदों को अभी भी मंत्री बनाया जा सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिनके दलबदल के कारण मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिर गई, उनको राज्य में भाजपा को वापस लाने की भूमिका के लिए पुरस्कृत किए जाने की संभावना है। उन्हें दिल्ली के लिए उड़ान से पहले आज सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करते देखा गया। इधर सहयोगी दल जदयू के भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना प्रबल है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह दिल्ली में डटें हुए हैं।मिली जानकारी के मुताबिक जदयू के द्वारा मंत्रिमंडल में 4 सीट की मांग की गई है।अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें कितना सीट दे पाते हैं।यह तो परसों ही पता चलेगा।मगर कहा जा रहा है कि 4 सीट नहीं मिल पाने की स्थिति में जदयू मंत्रिमंडल में शामिल होने के मूड में नहीं है।अगर मोदी मंत्रिमंडल में जदयू को 4 सीट मिलती है।तो आरसीपी सिंह, संतोष कुशवाहा,चंदेश्वर चंद्रवंशी तथा रामनाथ ठाकुर के नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में है।हालांकि सांसद ललन सिंह के समर्थकों को भी उम्मीद है कि उन्हें भी मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।लोजपा पारस गुट से पशुपति पारस को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के आसार हैं।ऐसे में चिराग पासवान का एनडीए में बने रहना भी मुश्किल हो जाएगा।जो भी हो मगर नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से बिहार की राजनीति में बदलाव के नए संकेत देखने को मिलेंगे।

About Post Author

You may have missed