हमें पिछले 30 सालों से परेशान किया जा रहा, केंद्र की गीदड़ भभकी से लालू परिवार डरने वाला नहीं : राबड़ी देवी

- लैंड फॉर जॉब मामले में मिले सामान पर राबड़ी देवी ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- सत्य को कोई बांध नहीं सकता
पटना। लैंड फॉर जॉब मामले में समन मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उनके परिवार के लोगों को इसलिए समन जारी किया गया है क्योंकि वे लोग बिहार में लालू से डर रहे हैं। इसलिए परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 साल से हमें परेशान किया जा रहा है। हम झेल रहे हैं और आगे भी झेलेंगे। वे हमें बांधना चाहते हैं, हम बंधने और डरने वाले नहीं हैं। लैंड फॉर जॉब मामले में एक बार राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें बढ़ गयी है। दिल्ली की साउथ एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को सम्मन जारी किया गया है। कोर्ट ने इन सभी को 15 मार्च को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। बताते चलें की लैंड फॉर जॉब मामले की जाँच सीबीआई कर रही है। इसकी जांच रिपोर्ट सीबीआई ने कोर्ट में पेश कर दिया है। जिसके बाद कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती सहित 14 लोगों को समन जारी किया है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि उनके परिवार के लोगों को इस मामले में फंसाया जा रहा है। उनके परिवार के खिलाफ इस तरह से पिछले 30 साल से परेशान किया जा रहा है। बावजूद इसके न तो वे और ना उनके परिवार के लोग डरते हैं। हम झेल रहे हैं और आगे भी झेलेंगे।