विधानसभा में वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बिहार का बजट किया पेश, विभिन्न विभागों में युवाओं के लिए बंपर वाली

  • सदन में वित्त मंत्री बोले- बिहार के बजट का आकार 3 गुना बढ़ा, पेश हुआ 2 लाख 61 हजार 885.04 करोड़ रुपए का बजट, पिछले साल से 24194 करोड़ रूपये बढ़ा

पटना। विधानसभा में वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बिहार का बजट पेश किया। वित्त मंत्री इस बार काले रंग का सूटकेस लेकर विधानसभा पहुंचे थे। 2023-24 का बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल में बिहार के बजट का आकार 3 गुना बढ़ा है। वित्त मंत्री वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 2 लाख 61 हजार 885.04 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बिहार विधानसभा में बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में 237691.19 करोड़ का बजट था जो इस बार 24194 करोड़ रुपए अधिक का है। बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 10.98 फीसदी रही। विकास दर के मामले में यह प्रदेश तीसरे स्थान पर हैं। बिहार की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और देश से ज्यादा बिहार का विकास दर है। वित्त मंत्री ने बिहार में बंपर बहाली किये जाने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि बिहार अभी विकासशील प्रदेश है इस राज्य को विकसित बनाने के लिए केंद्र से अतिरिक्त मदद की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में 75 हजार 543 पदों की मंजूरी दी गयी है। स्कूलों में 40506 प्रधान शिक्षकों की बहाली होगी। 44193 माध्यमिक और 89724 उच्च माध्यमिक शिक्षकों की बहाली होगी। बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बंपर बहाली का ऐलान किया है। बीपीएससी में 49000 पद, एसएससी में 2900 पद सृजन, 63900 पदों पर बहाली के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। विजय चौधरी ने कहा कि बिहार का विकास दर शानदार रहा है। सीमित संसाधनों में विकास दर ज्यादा है। बजट आकार देश में 14 वें स्थान पर है और बिहार का विकास दर 10.98 फीसदी है। इस दौरान वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि देश की मोदी सरकार बिहार की सरकारी योजनाओं की कॉपी करके नकल करती है। हमने 2016 में हर घर बिजली योजना शुरू की। जबकि मोदी सरकार ने भी इस योजना की शुरुआत 2017 में की। फिर हमने नल-जल योजना 2019 में शुरू की जिसकी कॉपी मोदी सरकार ने की। हमारी योजनाओं का कॉपी कर देशभर में लागू किया गया। उनके इस भाषण के दौरान भाजपा विधायकों ने हंगामा भी किया।
पुलिस विभाग में 75 हजार 543 पदों को मिली मंजूरी
वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि, राज्य में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की योजना है। इसके अलावा बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 49000 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसके अलावा बीटीएससी में 12000 भर्तियां होंगी। इसके अलावा शिक्षकों की भर्तियां चल रही हैं। इसे भी मई तक पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने बताया कि राज्य में बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तरफ से 2900 पद सृजन किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस विभाग में 75 हजार 543 पदों की मंजूरी मिल गई है। साथ ही साथ राज्य में हाई स्कूलों में 40506 प्रधान शिक्षकों की बहाली होगी। वहीं उच्च माध्यमिक स्कूलों में 89724 शिक्षकों की बहाली होगी। जबकि माध्यमिक स्कूलों में 44193 टीचर बहाल होंगे।
प्रथम श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स के लिए 94 करोड़ जारी
विधानसभा में वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बिहार का बजट पेश किया। उन्होंने बताया कि 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की योजना है। शिक्षकों की बहाली अभी चल रही है। वही जातीय गणना का काम मई महीने तक पूरा किया जाएगा। एम्बुलेंस और ई-रिक्शा के लिए अब सरकार अनुदान देगी। मदरसे के पुर्ननिर्माण के लिए 40 करोड़, पीएमसीएच के विस्तार के लिए 5540 करोड़, नारी शक्ति योजना के लिए 60 करोड़, बालिका साइकिल योजना के लिए 50 करोड़, बालिका पोशाक योजना के लिए 100 करोड़, मैट्रिक में फर्स्ट आने वालों के लिए 94 करोड़ खर्च किये जाने की योजना बनायी गयी है। 21 सदर अस्पतालों को मॉडल अस्पताल बनाया जाएगा। विजय चौधरी ने कहा कि, बिहार के सभी जिलों में अल्पसंख्यक स्कूल बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में किशनगंज और दरभंगा जिले में स्कूल तैयार हो चुका है। इसके अलावा हमारी सरकार राज्य के मदरसों को बेहतर बनाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा मिथिला पान, मखाना को जीआईए टैग दिया गया है। यह बिहार वासियों के लिए खुशी की बात है।
केंद्र सरकार ने बंद की छात्रवृति योजना
विजय चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 1 से 8 क्लास के पिछड़ा अतिपिछड़ा छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना बंद कर दी है। मदरसा के लिए 23 -24 में 39 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मदरसा के साथ साथ संस्कृत शिक्षक को 7वें वेतन मान का लाभ दिया गया है। वही बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी बिहार विधानसभा में राज्य का 2023-24 का वार्षिक बजट पेश कर रहे हैं। विजय चौधरी ने अपने बजट भाषण के दौरान युवाओं और नौकरी पर फोकस देने की बात कही। वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार के राजगीर में खेल विश्विद्यालय की स्थापना की जा रही है।

About Post Author

You may have missed