सीएम नीतीश ने समाधान नही बल्कि अपनी समापन यात्रा को पूरा किया, राज्य में लॉ-एंड-आर्डर फेल है : उपेंद्र कुशवाहा

  • बेतिया में विरासत बचाओ नमन यात्रा में नीतीश पर बरसे कुशवाहा, कहा- आज घर-घर शराब मिल रहा, लेकिन वे मनाने को तैयार नही

बेतिया\पटना। राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शराब पीना गलत है। लेकिन पूरे बिहार में शराब मिल रहा। मैं यह बताने आया हूं। शराबबंदी लागू हो लेकिन पूरी तरह से लागू हो। उपेंद्र कुशवाहा ने यह बातें मंगलवार को बेतिया में विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान कही। उपेंद्र कुशवाहा ने बेतिया के गांधी आश्रम भितिहरवा से यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने 15 मिनट प्रार्थना सभा किया। अब वह लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा नहीं, समापन यात्रा किया है। उनके समाधान यात्रा से किसी का कोई समाधान नहीं हुआ। उपेंद्र कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बिल्कुल फेल है। नीतीश कुमार को इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार पहले ठीक थे। लेकिन अब 2005 से पहले वाले स्थिति हो गई है। नीतीश कुमार जिसके खिलाफ संघर्ष किए, आंदोलन किया, आज उन्हीं के साथ जाकर मिल गए हैं। इसलिए मैं ने उनसे अलग हो गया और विरासत बचाओ नमन यात्रा कर रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी से बड़े नीतीश कुमार नहीं हैं। चौरा चौरी कांड के बाद असहयोग आंदोलन को महात्मा गांधी ने रोक दिया था। परंतु नीतीश कुमार शराबबंदी के कानून को ना ही रोक रहे हैं और ना ही उसको ठीक से लागू कर रहे हैं।
दो चरणों में यात्रा करेंगे उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा का जनता दल यूनाइटेड से अलग होने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। विरासत बचाओ नमन यात्रा के कार्यक्रम प्रभारी रामपुकार सिन्हा ने बताया कि उपेंद्र कुशवाहा ने महात्मा गांधी के ऐतिहासिक कर्मभूमि से यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा भितिहरवा से प्रारंभ होकर बिहार के 28 जिलों से होते हुए दो दर्जन से अधिक महापुरुषों के जन्म एवं कर्मस्थली पर जाकर उनके धरती को नमन करेंगे। रामपुकार सिन्हा ने यह भी बताया कि यह यात्रा उपेंद्र कुशवाहा दो चरणों में करेंगे। पहला चरण का यात्रा 28 फरवरी से शुरू हो रहा है। जो 6 मार्च तक चलेगा। वही दूसरा चरण का यात्रा 15 मार्च से 20 मार्च तक होगा।

About Post Author

You may have missed