August 18, 2026

फरार कुख्यात अपराधी मनीष सिंह की संपत्ति कुर्क

बाढ। फरार कुख्यात अपराधी मनीष सिंह की संपत्ति की कुर्की जब्ती की गई है। सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कई थानों के पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बाढ़ के कुख्यात अपराधी मनीष सिंह साकिन हरौली थाना बाढ़ जिला पटना के संपत्तियों की सघन कुर्की जब्ती की गई।
अपराधी मनीष सिंह हत्या, रंगदारी, अपहरण जैसे आरोपों के कई मामलों में नामजद फरार अपराधी है। न्यायालय में उसके खिलाफ कई मामलों में आरोप पत्र समर्पित किया गया था। 12 जून 2013 को अपराधी मनीष सिंह ने एक व्यक्ति की हत्या बाढ़ थाना क्षेत्र में कर दी थी। इस मामले में बाढ़ थाना कांड संख्या 144/13 में न्यायालय द्वारा कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत किया गया था। कई कांडों में गिरफ्तारी वारंट निर्गत होने तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद मनीष सिंह आत्मसमर्पण नहीं कर रहा था। फरारी की स्थिति में भी आपराधिक छवि के बल पर लोगों को डरा रहा था। कुर्की जब्ती की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बता दें कि मनीष सिंह इलाके के कुख्यात अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

You may have missed