सिवान में भाजपा नेता को गोली मारी,हालत गंभीर,इलाके में भय और दहशत का माहौल व्याप्त

सिवान।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़ती सरगर्मियों के बीच सिवान से एक बड़ी खबर आ रही है।सिवान के जीरादेई प्रखंड में एक भाजपा नेता को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया है।गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस मौका ए वारदात से पहुंचकर प्राथमिक छानबीन कर रही है। प्राप्त सूचना के मुताबिक अज्ञात अपराधियों की गोली से घायल भाजपा नेता जीरादई प्रखंड प्रमुख के पति त्रिभुवन तिवारी हैं। उनकी हालत चिंताजनक बताई जाती है।
सिवान जिले में लगातार बेखौफ अपराधी अपराध को अंजाम दे रहा है और वही पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।रविवार की सुबह एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने सिवान के जीरादई प्रखंड के गंगू छपरा गांव में प्रखंड प्रमुख के पति त्रिभुवन तिवारी को गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए।
प्राप्त सूचना के मुताबिक त्रिभुवन तिवारी गांव में टहलने निकले हुए थे।तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने त्रिभुवन तिवारी से कुछ पूछने के बहाने नजदीक जाकर सीने में गोली मारकर फरार हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रमुख पति त्रिभुवन तिवारी को सिवान अस्पताल पहुंचाया जहां पर उपचार के बाद उन्हें गंभीर अवस्था को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

About Post Author

You may have missed