पटना में 3 फरवरी को डबल डेकर क्रूज़ सवारी का उद्घाटन करेंगे उपमुख्यमंत्री, जानें क्या-क्या होगा खास

पटना। राजधानी पटना के लोग गंगा नदी में पार्टी-मस्ती करने के लिए तैयार हो जाएं। अब उन्हें गंगा विलास क्रूज में सैर करने को मिलने वाले हैं। अब डबल डेकर एमवी कौटिल्य विहार क्रूज गंगा नदी में सैर कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसको लेकर एमवी कौटिल्य विहार क्रूज को अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण से एनओसी मिल गयी है। जिसके बाद अब 3 फरवरी को इसका उद्घाटन होगा। इसका उद्घाटन खुद बिहार के उपमुख्यमंत्री और पर्यटन विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव करेंगे। पटना में अगर आप क्रूज की सवारी का आनंद लेना चाहते हैं तो 3 फरवरी से ये सेवा शुरू हो जाएगी। डबल डेकर एमवी कौटिल्य विहार क्रूज गंगा नदी में सैर कराने के लिए अब तैयार है। यह क्रूज राजधानी पटना के गांधी घाट से रवाना होगा।
जानिए क्रूज़ पर सरकार ने के लिए कितना लगेगा शुल्क
इस क्रूज पर सैर करने के लिए वयस्क व्यक्ति को 300 रुपए प्रति घंटे का शुल्क देना होगा। वहीं 3 से 6 साल उम्र के बच्चे को प्रति घंटा 200 रुपया और 6 से 12 वर्ष उम्र के बच्चे को प्रति घंटा 250 रुपया लगेगा। टैक्स भी इसी राशि में जुड़ा हुआ होगा। वो अलग से नहीं लगेगा। इस क्रूज का परिचालन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक होगा। यह डबल डेकर क्रूज गांधी घाट से पटना सिटी और दीघा घाट तक चलेगा। वहीं अगर आप पूरा क्रूज ही बुक करना चाहते हैं तो आपको पहले ही बताना होगा कि आप गंगा नदी की किस दिशा में सैर करना चाहते हैं। क्रूज के अंदर जन्मदिन समारोह, एंगेजमेंट समेत अन्य पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए एडवांस बुकिंग करना होगा तभी इसकी पूरी तैयारी क्रूज में मिलेगी।

About Post Author

You may have missed