नीतीश राज में विधायिका पर कार्यपालिका हावी : राजेश राठौड़

पटना। बिहार के नीतीश सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के द्वारा इस्तीफे की पेशकश को लेकर प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में अफसरशाही किस हद तक हावी है। इसकी पोल समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने खोल दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यपालिका विधायिका पर हावी हो गई है। जिसे अब बिहार की जनता भी भली-भांति जान चुकी है। उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश स्वयं हस्तक्षेप करें, अन्यथा प्रदेश के अफसरों की मनमानी के वजह से राज्य में लोकतंत्र ही खतरे में पड़ जाएगा।
राजेश राठौड़ ने कहा कि मंत्री मदन सहनी ने अधिकारियों के रवैए से खफा होकर इस्तीफे तक की पेशकश दे दी है। इससे साफ जाहिर होता है कि नीतीश सरकार में मंत्रियों-विधायकों की क्या स्थिति है? उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में आरंभिक काल से ही अधिकारियों की चौकड़ी मंत्री परिषद पर भारी पड़ती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू के सभी वरिष्ठ नेताओं को इस पर विचार करना चाहिए। क्योंकि लोकतंत्र के लिए यह शुभ संकेत नहीं है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि मनमानी करने वाले अफसरों पर समय रहते लगाम लगाएं, अन्यथा ये अफसर ही एक दिन उनकी नैया डूबो देंगे।

About Post Author

You may have missed