अररिया में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर

अररिया । जिले के खैरा (फारबिसगंज) के एक मोहल्ले में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची की हालत गंभीर है। बच्ची का इलाज फारबिसगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार की शाम घटना हुई है।

इस बाबत पीड़िता की मां के बयान पर युवक समेत दो लोगों पर एफआईआर कराई गई है। गुरुवार शाम वे अपनी बेटी की चिल्लाने की आवाज सुनने पर जब घर के अंदर गई तो देखा कि चौकी पर बेटी बेहोश पड़ी हुई है। इलाज के लिए फारबिसगंज ले जाया गया। बच्ची को जब होश आया तो उन्होंने बताया कि दिलीप यादव ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है।

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी युवक उसके साथ फारबिसगंज रेफरल अस्पताल तक पहुंचा था लेकिन बच्ची को होश आने के बाद वह वहां से भाग गया। रात में आरोपी युवक का मौसेरा भाई पवन कुमार यादव एवं एक अज्ञात ने उन लोगों को डेढ़ लाख रुपये लेकर मामला को रफा-दफा करने की बात भी कही।

इसके बाद वह दोनों वहां से चला गया। डॉक्टरों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। एक मासूम बच्ची के साथ हई घटना के बाद पूरे गांव के लोग आक्रोशित हैं।

डीएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि घटना बहुत ही गंभीर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इधर, फारबिसगंज थाने के महिला दारोगा मीरा कुमार ने इलाजरत पीड़िता जा हाल चाल लेकर उसकी मां का फर्द बयान लिया।

 

About Post Author

You may have missed