September 14, 2026

टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने साइखोम मीराबाई चानू को दी शुभकामनाएं, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारोत्तोलन के 49 किलो भारवर्ग में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी साइखोम मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी। साथ उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर भारोत्तोलन के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसपर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रोशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है।

You may have missed