दरभंगा में प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली,मौके पर मौत,परिजनों में कोहराम
दरभंगा। प्रदेश के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज आत्महत्या का मामला सामने आया है जहां शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।घटना लहेरियासराय थाना इलाके के मदारपुर की बतायी जा रही है।घटना की प्रारंभिक सूचना मिलते ही पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।अभी तक घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर हर दिन की तरह बुधवार को भी अपने घर में सामान्य दिनचर्या में मशगूल थे। तभी खुद को अकेला पाकर उन्होंने अपने आप को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुन परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,पर तब तक उनकी मौत हो गई थी। प्रॉपर्टी डीलर की मौत के बाद से उनके परिजनों के बीच गम का कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी अचंभित महसूस कर रहे थे।लोगों में से बात की चर्चा थी आखिर किन कारणों से प्रॉपर्टी डीलर को आत्महत्या करना पड़ा।