अपराध चरम पर-खगड़िया में पुलिसकर्मी को मारी गोली,पटना में था पदस्थापित, हालत गंभीर

न्यूज़ डेस्क।बिहार के कमोबेश हर जिले में अपराधियों का बोलबाला नजर आ रहा है।अपराधियों के कारनामों के सामने बिहार पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।प्रदेश के खगड़िया जिला में अपराधियों ने पटना में पोस्टेड पुलिस के जवान को गोली मार दी है।घायल पुलिस जवान की हालत गंभीर बताई जाती है। खगड़िया में प्रशासन के भय से मुक्त अपराधियों ने पुलिस को ही निशाना बनाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार खगड़िया में अपराधियों ने पटना पुलिस के जवान सुबोध यादव को गोली मार दी है।पुलिस जवान पटना का बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार सुबोध यादव पटना पुलिस लाइन में पदस्थापित है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबोध अपने घर गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के पीछे जमीन विवाद का मामला भी संभव है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जवान सुबोध खगड़िया गया हुआ था।जहां अपराधियों ने जमीन विवाद को लेकर सुबोध यादव को गोली मार दी गई है।घायल सुबोध यादव की हालत नाजुक है। सुबोध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई हैं।घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस का छापामारी अभियान जारी हैं।पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही अपराधी शिकंजों के भीतर होंगे।

About Post Author

You may have missed