एनएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी,चिकित्सा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित,लौटने पर विवश हैं मरीज

न्यूज़ डेस्क।राजधानी के एनएमसीएच अस्पताल में आज लगातार पांचवें दिन भी डॉक्टरों का हड़ताल जारी रहा डॉक्टरों के हड़ताल के वजह से एनएमसीएच में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है।जिस कारण आम मरीजों को वृहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञातव्य हो कि डेंगू के वजह से एक बच्चे की मौत होने के बाद हुए हंगामे के कारण जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये हैं।बताते चलें की गत शनिवार देर रात को बच्ची की मौत हुई।जिसके बाद से बढ़ते विवाद तथा हंगामा के वजह से डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। प्राप्त सूचना के अनुसार आज पांचवें दिन भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है।जूनियर डॉक्टरों के इलाज बंद कर देने से स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ा है।बुधवार को भी सुबह से अस्पताल में आए मरीज चिकित्सकीय सुविधा के अभाव में वापस लौट रहें हैं।इससे चिकित्सा व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। हालांकि हड़ताल समाप्त करने के विषय को लेकर जूनियर डॉक्टर संघ तथा अस्पताल प्रशासन के बीच बातचीत जारी है।आसार व्यक्त किए जा रहे हैं कि दुनिया डॉक्टर द्वारा जल्द ही हड़ताल समाप्त कर दिया जाएगा। हड़ताल जारी रहने के बावजूद आसपास से बड़ी संख्या में रोगी एनएमसीएच अपना इलाज कराने के उद्देश्य से पहुंच रहे हैं मगर हड़ताल के वजह से उन की उम्मीद टूटती जा रही है।इससे चिकित्सा व्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ा गई है।इधर डॉक्टरों द्वारा बार-बार चिकित्सा व्यवस्था ठप कर दिए जाने से मरीजों तथा उनके परिजन भी आक्रोशित हो उठे हैं।उनका कहना है कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी अस्पताल में इलाज नहीं हो पा रहा है।उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात को डेंगू से पीड़ित बच्चे की मौत हुई।जिसके बाद से परिजनों के द्वारा हंगामा शुरू हुआ है।उसके बाद लगातार पांच दिनों से इलाज न होने के कारण अस्पताल से मरीजों का लौटना जारी है।

About Post Author

You may have missed