गोबरधन योजना के तहत राज्य के 8 जिलों में गोबर और बेकार पत्तियों से गैस बनाएगी बिहार सरकार, जीविका दीदियों को मिलेगा प्रशिक्षित

पटना। विधान परिषद में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि गोवर्धन योजना के तहत सरकार गोबर और बेकार पत्तियों से गैस तैयार करेगी। 8 जिलों का चयन इसके लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि 32 जिलों में सामुदायिक पुस्तकालय खोला जा रहा है। इसके लिए जीविका दीदियों का चयन किया जाएगा। 6000 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। जानकारियों के लिए भी जीविका दीदियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बिहार विधान परिषद में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हम लोगों ने जो चैक डैम का निर्माण कराया, उसके लिए राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला। नवादा जिले में कुआं को लेकर जो काम किया उसमें भी पुरस्कार मिला। ऐसे में भाजपा के सदस्य सरकार को कैसे गलत ठहरा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास में 2024 तक सभी को पक्का मकान मिलेगा। बिहार सरकार ने भारत सरकार से जो आग्रह किया है वह नहीं माना जा रहा है। गरीब लोगों को इंसाफ देने का काम भारत सरकार नहीं कर रही है। इंदिरा आवास की राशि लोग अन्य कार्यों में खर्चा कर दे रहे हैं। बिहार सरकार ऊपर से 50 हजार रुपए दे रही है ताकि घर बन जाए। अगर कोई गरीब पईन, तालाब किनारे घर बनाकर रह रहे हैं तो उन्हें घर बनाने के लिए एक लाख और 60 हजार रुपए जमीन के लिए देते हैं। ग्राम पंचायतों में जो आवास देने की व्यवस्था है वह त्रिस्तरीय पंचायत के पास होती है।

About Post Author

You may have missed