औरंगाबाद में भाजपा सांसद ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धिया, कहा- 9 साल में देश का चहमुखी विकास

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिलें में गुरुवार को भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने मोदी सरकार के 9 साल के उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही सिंह ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। स्कीम में घोटाला किया जाता है। यही वजह है कि यहां एक ही पुल दो-दो बार टूटता है। बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करता है। वही उन्होंने बिहार सरकार पर आरोप लगते हुए कहते है कहा कि बिहार की डबल लेन सड़कों का जो स्टीमेट तैयार किया जाता है। वह एनएच के बराबर के बजट का स्टीमेट बनाया जाता है। इसके बावजूद कुछ ही दिनों में सड़क की हालत जर्जर हो जाती है। यह सिर्फ मैं विपक्ष में रहने या भाजपा के सांसद होने के नाते नहीं कह रहा हूं, बल्कि इसलिए कह रहा हूं कि पुल-पुलिया और सड़क निर्माण में लगने वाले पैसा जनता का होता है।
भाजपा सरकार में देश का चहमुखी विकास
वही मीडिया से वार्ता के दौरान सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 सालों में देश का चहमुखी विकास हुआ है। वही गरीबों के कल्याण के लिए बड़ी संख्या में बड़ी-बड़ी योजनाएं चलायी गई। इससे पहले ऐसी योजनाएं नहीं चली। सांसद ने पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना समेत योजनाओं की चर्चा की। वहीं कितने लोगों को इससे लाभ मिलना ये भी बताया। वही इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजना जो दशकों से लंबित थे। उन्हें मोदी सरकार द्वारा पूरा कराया गया, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।

About Post Author

You may have missed