BIHAR : युवा कांग्रेस की प्रदेश कमिटी का किया गया विस्तार, 6 निष्क्रिय जिलाध्यक्ष किए गए पदमुक्त

पटना। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. के निर्देशानुसार एवं बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी राजेश सन्नी और अमित यादव की सहमति उपरांत युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने निम्नलिखित साथियों को संगठन में उनके पूर्व के योगदान और सक्रियता के मद्देनजर प्रदेश महासचिव पद पर रविंद्र कुमार, इमाम अली, मृणाल कामेश, जितेंद्र यादव को मनोनित किया है। साथ हीं अंजिष्णु कुमार भारती, दुर्गेश गुप्ता, चौधरी चरण सिंह, मिथिलेश कुमार, आदित्य कुमार सिंह, आनंद आलोक, मो. जावेद अख्तर, मो. मोहीउद्दीन एवं करुण पासवान को प्रदेश सचिव पद पर मनोनित किया है। श्री गुंजन ने जानकारी दी की आगे भी निष्ठावान व समर्पित युवा कांग्रेसजनों को ही संगठन में तरजीह दी जायेगी और निष्क्रिय लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा।
इस दिशा में संज्ञान लेते हुए श्री पटेल ने बंटू कुमार (मधेपुरा), निर्भय कुमार (बांका), तुषार (मुंगेर), उदय शंकर कुमार (नालंदा), अभिनव कुमार (जहानाबाद), राहुल शेखर (अरवल) एवं नंदन कुमार (नवादा) को जिलाध्यक्ष पद से पदमुक्त कर दिया है।

About Post Author

You may have missed