सनातन धर्म और श्रामचरितमानस का अपमान करने वाले शिक्षा मंत्री को जल्द बर्खास्त करें मुख्यमंत्री : सम्राट चौधरी

  • सम्राट का लालू पर हमला, कहा- अगर हिम्मत है तो 24 घंटे के अंदर प्रदेश अध्यक्ष को बर्खास्त करें

पटना। श्रीरामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड बताने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तत्काल सनातन धर्म और श्रीरामचरितमानस का अपमान करने वाले शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि घमंडिया आईएनडीआईए गठबंधन सोची-समझी रणनीति के तहत भगवान श्रीराम और श्रीरामचरितमानस का अपमान कर रहा है। अपने पूज्य ग्रंथ और नित्य वंदनीय आराध्यों का अपमान करोड़ों हिंदू जनमानस कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। आने वाला चुनाव चंद्रशेखर और घमंडिया गठबंधन को यह भलीभांति अनुभूति करा देगा कि वोटों के लिए तुष्टीकरण की राजनीत अब नहीं चलने वाली। घमंडिया गठबंधन के नेताओं को जनता सिरे से नकार देगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आईएनडीआईए गठबंधन की भोपाल में होने वाली रैली को लेकर कटाक्ष किया। मध्य प्रदेश में अक्टूबर के पहले सप्ताह में इंडिया गठबंधन की रैली के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि जो रैली आईएनडीआईए गठबंधन कर रही है तो वहां पर कांग्रेस है, वहां जदयू कहां। राजद कहां है। तो सिर्फ वे वहां अतिथि भूमिका में जाएंगे और फिर लौट आएंगे।
सम्राट का लालू पर हमला, कहा- अगर हिम्मत है तो 24 घंटे के अंदर प्रदेश अध्यक्ष को बर्खास्त करें
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल सनातन विरोधी है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सनातन को लेकर बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद में अगर हिम्मत है तो अपने प्रदेश अध्यक्ष को 24 घण्टे में बर्खास्त करें। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई है और बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अमित शाह के दौरे को लेकर नेताओं ने तैयारी का जायजा लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को प्रवास यात्रा के तहत झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं, गृह मंत्री झंझारपुर से मिथिलांचल वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे और नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे।

About Post Author

You may have missed