2024 लोकसभा चुनाव में बिहार से BJP का सफाया तय, युवाओं व महिलाओं का मिला रहा पूरा समर्थन : अखिलेश सिंह

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिलें में आज भारत जोड़ो यात्रा का करवा पहुंचा। कांगेस ने कहा की 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी लोकसभा क्षेत्रों से BJP का सफाया हो जायेगा। उपरोक्त बातें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में नवगछिया के खगडा स्थित एक निजी होटल में कहा। वही उन्होंने कहा कि भारत जोडो यात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। खासकर युवाओं, महिलाओं व मजदूरों का झुकाव कांग्रेस की ओर हुआ है। वही उन्होंने कहा की आने वाले दिनों में कांग्रेस की वापसी निश्चित है। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद देश में नफरत व घृणा की राजनीति के खिलाफ, बढती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। वही उन्होंने बताया कि आज बिहार में यात्रा का 5वां दिन है। भागलपुर को BJP की धरती कहा जाता है। परन्तु यहां जिस तरह से मां-बहनों द्वारा टीका लगा कर भारत जोडो यात्रियों का स्वागत किया गया। वह हमलोगों के लिये उत्साहित बढाने वाला है।

वही उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आग्रह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में यात्रा को हरीश झंडी दिखा कर यात्रा की शुरुआत की। RJD विधायक सुधाकर सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि RJD के नेतृत्त्व को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। छात्रों की उचित मांगों पर सरकार को गंभीरता से लेगी। आरोप-प्रत्यारोप-कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास को भागलपुर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह ने BJP के लोगों को नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। वही प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि जल्द ही नवगछिया को संगठन जिला बना कर संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाया जायेगा। वही इस संवाददाता सम्मेलन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, नगर विधायक अजीत शर्मा, कदवा के विधायक डॉ. शकील खां वगैरह मौजूद दिखे।

About Post Author

You may have missed