आरा में गर्भवती महिला ने तीन लड़के को दी जन्म, मां और बच्चें सभी ठीक

आरा। बिहार के आरा सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में प्रसव कराने आई महिला ने एक साथ 3 लड़के को जन्म दिया है। वही बता दे की तीनों बच्चे नॉर्मल डिलीवरी से हुए हैं। वही महिला और तीनों बच्चों को देखने के लिए प्रसूति वार्ड में लोगों की भीड़ उमड़ गयी। वही बता दें कि महिला को पहले से एक बेटा और एक बेटी है। एक साथ 3 बेटों के जन्म से महिला और परिजन काफी खुश हैं। मिली जानकारी के अनुसार महिला तरारी प्रखंड के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के इटहुरी गांव निवासी बिंकटेश पंडित की पत्नी शोभा देवी हैं। वह उक्त महिला के परिजन ने बताया कि उसे पहले से एक 5 वर्ष की पुत्री एवं 3 वर्ष का पुत्र है। आज सुबह उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद डॉक्टर ने बताया गया कि उसकी हालत काफी बिगड़ी हुई है। लेकिन डॉक्टरों के प्रयास से उसने 3 बेटों को जन्म दिया। परिवार के सदस्यों के बीच खुशी का ठिकाना नहीं है। वही जबकि दूसरी ओर ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.शाजिया बदर ने बताया कि हम लोगों को यकीन नहीं था कि महिला का नार्मल डिलीवरी हो पाएगा। क्योंकि उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन इसके बावजूद हमलोगों के अथक प्रयास से महिला का नॉर्मल डिलीवरी हुआ। महिला ने एक साथ तीनों बच्चों को जन्म दिया। तीनों लड़के है। महिला और तीनों बच्चे अब स्वस्थ है।

About Post Author

You may have missed