आर्यभट्ट चेतना मंच एक शुद्ध सामाजिक संस्था, इसका राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं : सुनील गावस्कर

पालीगंज। अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के इजरता गांव स्थित मां कुसुम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में रविवार को आर्यभट्ट चेतना मंच ने कार्यकर्ता जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया।

आर्यभट्ट चेतना मंच का पहला जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को पालीगंज प्रखंड के इजरता गांव के मां कुसुम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के पटना जिला संयोजक विक्की कुमार ने किया।

मौके पर आर्यभट्ट चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजन सुनील गावस्कर सहित अन्य कई पदाधिकारियों को फूल माला से स्वागत किया गया। मौके पर सुनील गावस्कर ने बताया कि आर्यभट्ट चेतना मंच एक शुद्ध सामाजिक संस्था है इसे राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।

यह संस्था नि:स्वार्थ रूप से समाज की सेवा करती है। यह संस्था विकास कार्यो के प्रति अग्रसर है। वही उन्होंने पौधरोपण, नारी सशक्तीकरण के अलावा अन्य मुद्दों पर बात करते हुए लोगों को जागरूक किया।

मौके पर संस्था के राष्ट्रीय संयोजक सुनील गावस्कर ने सभी गणमान्य लोगों को फूल माला व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी मीडियाकर्मियों को भी मौके पर सुनील गावस्कर ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस दौरान खुशबू रानी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर प्रकाश डाली। इस मौके पर आर्यभट्ट चेतना मंच के संस्थापक सह राष्ट्रीय संयोजक सुनील गावस्कर, पटना जिला अध्यक्ष गौतम कुमार, जिला संयोजक विक्की कुमार, मसौढ़ी संयोजक विजय कुमार, पालीगंज संयोजक पंकज कुमार, पत्रकार अशोक कुमार, पिंटू कुमार, नीरज कुमार, राहुल कुमार, रत्नेश कुमार, नीतीश कुमार, वेद प्रकाश, पूजा कुमारी, खुशबू रानी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed