August 21, 2026

फतुहा : इंजीनियर की वृद्ध पत्नी की हत्या मामले में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार

फतुहा। समसपुर के त्रिवेणी संगम निवासी वृद्धा लीला चौधरी की हत्या व लूटपाट का खुलासा करने के बाद दूसरे दिन ही नदी थाना पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी छेदी पासवान उर्फ रौशन पासवान समसपुर का ही निवासी है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी उसके घर से ही की है। नदी थाना प्रभारी धर्मेंद्र प्रसाद के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी फरार था, लेकिन साथियों के पकड़े जाने की खबर पाकर वह परिस्थितियों का पता लगाने देर रात घर पर आया था। जानकारी होते ही पुलिस छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उनके अनुसार अभी भी एक आरोपी फरार चल रहा है। विदित हो कि पिछले वर्ष 1 जुलाई को चोरों ने रिटायर्ड पीडब्लूआई इंजीनियर की वृद्ध पत्नी लीला चौधरी की उनके घर में ही हत्या कर चोरों ने उनके गहने, टीवी व मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने बीते मंगलवार को ही इस घटना का उद्भेदन करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

You may have missed