पैसे के लेनदेन में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग, एक गुट के 7 जख्मी, वार्ड सदस्य गिरफ्तार

फतुहा। बुधवार की सुबह पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के जानकी टोला में पैसे के लेनदेन में हुई विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग की गई। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों गुटों के बीच दर्जनों राउंड गोलियां चलाई गई। गोलीबारी के दरम्यान एक गुट के गोली के छर्रे से सात लोग जख्मी हो गए। जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखते ही गोलीबारी के सारे आरोपी फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने विवाद के सूत्रधार रहे कोल्हर पंचायत के वार्ड सदस्य रविन्द्र राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक घर से एक पिस्टल व छह गोली भी बरामद किया है। पुलिस ने सभी जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया तथा इलाज कराया।

जख्मी लोगों में संजीव कुमार, दीपक कुमार, कविता देवी, लालजीत कुमार, चंदा राय, कृष्णा राय व वयोवृद्ध सर्जुन राय शामिल है। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे एसआई रवि कुमार पासवान ने बताया कि जानकी टोला के नंदा राय व रंजीत राय के बीच दस हजार रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि नंदा राय के द्वारा छह हजार रुपये की भुगतान भी किया गया था। बाकी पैसे के भुगतान को लेकर दोनों गुटों के बीच बीते रात्रि समझौता भी हुई थी। लेकिन सुबह होते ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए तथा गोलीबारी करने लगे। उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से छानबीन की जा रही है तथा गोलीबारी के किसी भी आरोपी को बख्शा नही जाएगा।

About Post Author

You may have missed